अमर उजाला
Thu, 6 February 2025
भारत सहित दुनियाभर में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं वाहन का कंट्रोल खोने की वजह से होती हैं।
ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि अपने 4-व्हीलर के स्टीयरिंग को किस तरह से पकड़ना चाहिए।
बहुत से लोग स्टीयरिंग को एक हाथ से मोड़ते हैं या छोटा व्हील लगाकर स्टीयरिंग एक हाथ से ऑपरेट करते हैं।
स्टीयरिंग व्हील को ऊपर से पकड़ने की वजह से दुर्घटना में एयरबैग खुला तो वह सीधा आपके हाथ से टकरा जाएगा।
इसकी जगह अगर आप स्टीयरिंग व्हील पर बायां हाथ घड़ी के 9 और दायां हाथ 3 बजे वाली पोजिशन में रखें।
इस तरह कार चलाते हुए आप सही तरीके से स्टीयरिंग व्हील को पकड़ पाएंगे और सुरक्षित रहेंगे।
डेली अपडाउन के लिए ये 5 Cars हैं सबसे बेस्ट