अमर उजाला
Mon, 24 February 2025
पुरानी हो चुकी कार को बेचना काफी मुश्किल काम होता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर इसकी बढ़िया कीमत वसूली जा सकती है।
कार बेचने से पहले उसकी ओवरऑल स्थिति को बेहतर बनाना चाहिए। अगर कोई डेंट, स्क्रैच हो तो उसे दुरुस्त करवाना चाहिए।
कार को मेकैनिक से चेक करवाएं और इंजन या अन्य पार्ट में खराबी हो तो उसे ठीक करवाना चाहिए।
इसके बाद कार को अच्छे से साफ करवाकर कुछ फोटो लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जा सकती हैं।
कार के जरूरी कागज एक जगह रखने चाहिए, और अगर कोई कार देखने आए तो उसे पूरा समय देना चाहिए।
कार की सही वेल्यू मिले तो फिर कार को बेचने के साथ ही नए मालिक के नाम ट्रांसफर तक सतर्क रहना चाहिए।
कबाड़ हो चुकी गाड़ियों का क्या होता है?