अमर उजाला
Fri, 24 January 2025
अगर आप भी कार का इंजन ऑयल बदलवाने में अबतक लापरवाही कर रहे हैं, तो आज हम आपको इसे बदलने का सही समय बताने जा रहे हैं।
अगर सही समय पर कार का इंजन ऑयल ना बदला जाए तो इसके इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है।
वाहन के मालिक के मैनुअल में बताया गया होता है कि इंजन ऑयल को कितने किलोमीटर या समय के बाद बदलना चाहिए।
यह आमतौर पर 5,000 से 10,000 किलोमीटर या 6 महीने से 1 साल के बीच होता है। यह ऑयल के प्रकार पर भी निर्भर करता है।
अगर मिनरल ऑयल यूज करते हैं तो इसे हर 5,000 किलोमीटर पर बदलना चाहिए।
वहीं, सिंथेटिक ऑयल को हर 7,500 से 10,000 किलोमीटर पर बदला जा सकता है।
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार! 250 KM की रेंज, देखें फीचर्स