अमर उजाला
Tue, 25 February 2025
एलन मस्क की कार कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस साल की दूसरी छमाही में बिक्री शुरू करेगी।
लेकिन अमेरिका में टेस्ला कार की कीमत कितने में शुरू होती है, चलिए आपको बताते हैं।
अमेरिका में टेस्ला अपने कई मॉडल्स बेचती है जिनमें Model 3, Model Y, Model S, Model X और Cyber truck शामिल हैं।
अमेरिका में Tesla Model 3 की कीमत 44,130 डॉलर (करीब 38.24 लाख रुपये) है।
जबकि, Model Y की कीमत 59,990 डॉलर (करीब 52 लाख रुपये) है।
अमेरिका में Model S 74,990 डॉलर (करीब 69.31 लाख रुपये) में बेची जाती है।
वहीं Model X की कीमत 79,990 डॉलर (करीब 75 लाख रुपये) है।
Cyber truck की बात करें तो इसकी कीमत 80,000 डॉलर (70 लाख रुपये) है।
बेहतर डील चाहिए तो कार बेचने से पहले करें ये काम