अमर उजाला
Thu, 3 July 2025
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर तो ट्रैफिक चालान सुना था, लेकिन क्या धूम्रपान करने भी पुलिस चालान काट सकती है?
गाड़ी चलाते समय अक्सर कई लोग स्मोकिंग करते हैं। लेकिन इससे चालान भी हो सकता है, इसके बारे में बहुत से लोगों को सही जानकारी नहीं है।
कार में स्मोकिंग करने पर पुलिस चालान काट सकती है। हम आपको बताएंगे कि किस धारा के तहत आपका चालान कट सकता है।
मोटर व्हीकल एक्ट के DMVR 86.1(5)/177 के तहत गाड़ी में बैठकर या चलाते समय स्मोकिंग करने से चालान कट सकता है।
दिल्ली में इस तरह की पहली गलती पर 500 रुपये और दूसरी बार गलती करने पर 1500 रुपये का चालान काटा जाता है।
सीएनजी कार चलाते हैं तो इस तरह की गलती करने से बचना चाहिए। इससे कार में आग लगने का खतरा रहता है।
दिल्ली में 62 लाख वाहनों का समय खत्म, अब नहीं मिलेगा पेट्रोल