कार में मिलने वाला ब्रेक असिस्ट सिस्टम क्या होता है? कार में कई ऐसे पार्ट्स होते हैं, जिनके बारे में हर किसी को जानकारी नहीं होती है। कार में मिलने वाला ब्रेक असिस्ट सिस्टम बेहद ही काम का होता है। भारतीय बाजार में आने वाली कारों में ब्रेक असिस्ट सिस्टम की सुविधा मिलती है। आगे जानिए यह क्या होता है और किस तरह से काम करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कार में ब्रेक असिस्ट सिस्टम है तो इससे ब्रेकिंग सिस्टम काफी मजबूत हो जाता है। इस फीचर की वजह से कार को अचानक से रोक सकते हैं, ऐसे में इसके कारण किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सकता है। ब्रेक असिस्ट सिस्टम को लागू करते ही यह गाड़ी के पहियों को रोकने का काम शुरू कर देता है। साथ ही कार का संतुलन भी सही रखता है। ब्रेक असिस्ट सिस्टम को एबीएस यानी एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम का अपडेटेड वर्जन भी कहा जाता है। हालांकि, दोनों में काफी अंतर है। ब्रेक असिस्ट सिस्टम का इस्तेमाल उन वाहनों में किया जाता है, जिनमें एबीएस फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाता है। अगर वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा है तो इस फीचर की वजह से गाड़ी को अचानक से ब्रेक लगाकर सुरक्षित तरीके से रोका जा सकता है। Auto