अमर उजाला
Wed, 7 May 2025
कारों में मिलने वाली सेफ्टी फीचर्स को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। कारों की सुरक्षा के लिए कई नए फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं।
इनमें से एक फीचर ADAS (एडीएएस) है। यानी एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम।
इस फीचर के कुल पांच लेवल होते हैं। लेकिन भारतीय कारों में इसके दूसरे लेवल तक की सुरक्षा दी जाती है।
इस फीचर को कई सेफ्टी फीचर्स को मिलाकर बनाया जाता है। जो हादसे रोकने में मदद करता है।
कार में मौजूद रडार, कैमरे और सेंसर भी इस फीचर के साथ मिलकर काम करते हैं।
जिनकी मदद से सड़क पर खतरा भांपकर यह सिस्टम कार की स्पीड कम करने से लेकर उसे रोक भी सकता है।
बाइक ट्रिप के लिए बेहतरीन हैं ये 7 रूट, कभी नहीं गए तो जरूर जाएं