अमर उजाला
Tue, 30 September 2025
कार हो या बाइक या स्कूटर, किसी भी वाहन को चलाने में इंजन सबसे अहम भूमिका निभाता है।
इंजन को समझने और समझाने में कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल होता है। जिनमें सबसे ज्यादा cc (सीसी) और bhp (बीएचपी) सुनने में आते हैं।
सीसी का मतलब क्यूबिक कैपेसिटी होता है। जिससे इंजन की क्षमता की जानकारी मिलती है।
किसी भी इंजन में जितनी ज्यादा क्षमता बढ़ेगी, उसके ही मुताबिक सीसी के नंबर में भी बढ़ोतरी होती है।
वहीं बीएचपी का मतलब ब्रेक हॉर्स पावर होता है। जिसे हॉर्स पावर के नाम से भी जाना जाता है। जो उसके ताकत को दर्शाता है।
किसी भी इंजन में जब सीसी बढ़ता है तो बीएचपी में भी बढ़ोतरी होती है।
कार से प्रदूषण कैसे कम करें? इन अहम बातों को न करें नजरअंदाज