अमर उजाला
Mon, 2 December 2024
इंजन को बड़ा नुकसान होने से पहले ही कार आपको कुछ खास बात बताना चाहती है।
अगर आपकी गाड़ी से भी काला धुआं निकलने लगा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
इंजन से काला धुआं निकलना तब शुरू होता है, जब उसमें हवा और ईंधन के मिश्रण के अनुपात में गड़बड़ी होने लगती है।
जब ऐसा होता है तब सही तरह से ईंधन जल नहीं पाता। और इस वजह से इंजन काला धुआं छोड़ने लगता है।
गाड़ी पर ज्यादा लोड पड़ने पर भी यह समस्या देखी जाती है।
जब आप ज्यादा वजन के साथ सफर करते हैं या क्षमता से ज्यादा लोगों गाड़ी में सवार होते हैं तो ऐसा हो सकता है।
इससे बचने के लिए गाड़ी में वजन कम रखना चाहिए। साथ ही, समय पर सर्विस और जरूरत होने पर गाड़ी के जरूरी पार्ट्स को बदलाना चाहिए।
विंडशील्ड पर जम रही है धुंध, इसे हटाने के लिए आजमाएं ये जरूरी टिप्स