अमर उजाला
Wed, 12 March 2025
आजकल हाई-सेफ्टी रेटिंग वाली गाड़ियों का ट्रेंड बढ़ रहा है।
जिसके चलते मार्केट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली गाड़ियों की डिमांड बढ़ गई है।
लेकिन कार कंपनियां अपनी गाड़ियों को मजबूत बनाने के लिए क्या करती हैं? आइए जानते हैं...
गाड़ियों को मजबूत बनाने के लिए हाई-स्ट्रेंथ स्टील, बोरोन स्टील और एल्यूमीनियम एलॉय का उपयोग किया जाता है।
कंपनियां क्रंपल जोन डिजाइन करती हैं, जो दुर्घटना के दौरान टक्कर का झटका सोख लेते हैं और केबिन को सुरक्षित रखते हैं।
लैजर वेल्डिंग और स्पॉट वेल्डिंग का उपयोग किया जाता है ताकि कार के अलग-अलग हिस्से मजबूती से जुड़े रहें।
एयरबैग, एबीएस, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी तकनीक दुर्घटना से बचाने में कामयाब होती हैं।
गैल्वेनाइज्ड स्टील का उपयोग किया जाता है, जिसमें जिंक की परत होती है, जो जंग से बचाती है।
महंगी होंगी EV और सीएनजी कारें, इतना बढ़ेगा टैक्स