कार धोते समय इन हिस्सों में न जाने दें पानी, वरना कबाड़ हो जाएगी गाड़ी

अमर उजाला

Mon, 3 February 2025

Image Credit : Freepik

कार चलाते ही नहीं, धोते समय भी कई तरह की बातों का ध्यान रखना होता है।

Image Credit : Freepik

कार की सफाई में छोटी-छोटी गलतियां लाखों की कार का कबाड़ बना सकती हैं।

Image Credit : Freepik

कार में ऐसे कुछ जगह हैं जहां पानी की एक बूंद भी नहीं जानी चाहिए। आइए जानते हैं...

Image Credit : Freepik

इंजन, बैटरी, फ्यूज़ बॉक्स को पानी से बचाएं

इलेक्ट्रिकल सिस्टम में पानी का घुसना गाड़ी के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स को नुकसान पहुंचा सकता है। यह बैटरी से लेकर इंजन तक में समस्या पैदा कर सकता है।

Image Credit : AdobeStock

एयर इंटेक और एसी वेंट्स

एयर इंटेक में पानी घुसने से इंजन सीज हो सकता है। एसी वेंट में पानी एसी सिस्टम को खराब करने के लिए काफी है।

Image Credit : AdobeStock

डोर पैनल्स और विंडो डिटेल्स

डोर पैनल में पानी घुसने से धीरे-धीरे उसमें जंग लग सकती है। विंडो सिल्स भी खराब हो सकते हैं।

Image Credit : AdobeStock

ब्रेक्स और व्हील हब्स

ब्रेक सिस्टम में पानी घुसने से ब्रेक पैड्स की क्वालिटी पर असर पड़ता है। व्हील हब में भी जंग लगने लगता है।

Image Credit : AdobeStock

ऐसी गाड़ियों का देखते ही चालान काट देती है पुलिस!

Adobe Stock
Read Now