बाइक धोने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा नुकसान

अमर उजाला

Sun, 11 August 2024

Image Credit : FREEPIK

मानसून के दौरान अक्सर मोटरसाइकिल गंदी हो जाती है। अधिकतर लोग बाइक साफ करने का सही तरीका नहीं जानते हैं, ऐसे में कई परेशानियां होती हैं। 

Image Credit : FREEPIK

बाइक धोने से पहले एक साफ और ढका हुई जगह का चयन करें, ताकि बाइक साफ करने में कोई दिक्कत न हो। साथ ही बाइक जल्दी सूख जाए।

Image Credit : FREEPIK

मोटरसाइकिल साफ करने से पहले साबुन, पानी, प्रेशर वॉशर और माइक्रोफाइबर कपड़ा अपने पास रख लें। 

Image Credit : FREEPIK

बाइक धोने से पहले इंजन को ठंडा रखें। साथ ही किसी भी नाजुक हिस्से पर ध्यान से पानी डालें और सफाई करें। 

Image Credit : FREEPIK

मोटरसाइकिल साफ करते वक्त बाइक पर एकसाथ पानी न डालें, इसके बजाय धीरे-धीरे पानी की बौछार डालें। इससे काम आसान हो जाएगा। 

Image Credit : FREEPIK

बाइक के इंजन, चेन और पहियों को साफ करने के एक खास तरह के ब्रश का इस्तेमाल करें। 

Image Credit : FREEPIK

मोटरसाइकिल के सख्त पार्ट्स पर पहले साबुन लगाएं और फिर पानी का इस्तेमाल करें, इससे बाइक आसानी से साफ हो जाएगी।

Image Credit : FREEPIK

बाइक को सही ढंग से धोने के बाद एक अच्छे माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद लें और धीरे-धीरे वाहन को साफ करें। 

Image Credit : FREEPIK

इलेक्ट्रिक कार में मिलते हैं ढेर सारे फायदे

FREEPIK
Read Now