अमर उजाला
Sat, 20 January 2024
अगर आपकी बाइक का एवरेज भी कम है, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर इसकी जानकारी ली जा सकती है।
सबसे पहले बाइक के फ्यूल टैंक को पेट्रोल पंप पर जाकर फुल करवाएं।
इसके बाद स्पीडोमीटर में किलोमीटर को एक जगह पर नोट कर लें।
अब बाइक को सामान्य दिनों की तरह ही उपयोग करें।
जब पेट्रोल खत्म हो जाए तो फिर पेट्रोल पंप पर टैंक फुल करवाएं।
अब जितनी दूरी बाइक ने तय की है और जितने लीटर तेल भरा गया है, उसको भाग करें।
इस तरह से बाइक के एवरेज की सही जानकारी ली जा सकती है।
क्या होता है आरपीएम का मतलब, गाड़ी चलाने के लिए कितना है जरूरी, जानें डिटेल