अमर उजाला
Wed, 22 March 2023
फॉक्सवैगन की ओर से दो कारों को अपडेट में नए फीचर्स दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक टाइगुन और वर्टूस के फीचर्स को अपडेट किया गया है।
इनमें ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो कमिंग लाइट्स और रियर फॉग लैम्प्स भी मिलेंगे।
कंपनी की ओर से अपनी कारों के इंजन को भी अपडेट दिया गया है।
अपडेट के बाद इंजन बीएस-6 के दूसरे चरण के मुताबिक हो गए हैं, साथ ही इन्हें ई-20 ईथेनॉल से भी चलाया जा सकेगा।
कंपनी एक अप्रैल से कारों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर देगी।
जानकारी के मुताबिक फॉक्सवैगन की सभी कारें एक अप्रैल से दो फीसदी तक महंगी हो जाएंगी।
दिल्ली में कम हुए वाहन, लाखों वाहनों का रद्द हुआ रजिस्ट्रेशन