अमर उजाला
Wed, 5 March 2025
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए एक अहम फैसला लिया है।
1 अप्रैल 2025 से राजधानी दिल्ली में 15 साल से पुराने पेट्रोल और 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस निर्णय की घोषणा की और बताया कि ऐसे वाहनों की निगरानी की जाएगी।
दिल्ली में करीब 500 पेट्रोल पंप हैं, जहां यह नया सिस्टम लागू किया जाएगा।
सरकार के मुताबिक, राजधानी में लगभग 55 लाख पुराने वाहन मौजूद हैं, जिनमें 66% दोपहिया और 54% चारपहिया वाहन शामिल हैं।
इन वाहनों से होने वाला उत्सर्जन दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण का एक बड़ा कारण माना जाता है।
एनजीटी के आदेश के मुताबिक दिल्ली में 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाना होगा।
सरकार पुराने वाहन को स्क्रैप कराकर नई गाड़ी खरीदने पर टैक्स में छूट देती है।
कार करनी है लंबे समय तक पार्क, तो भूलकर भी न लगाएं हैंडब्रेक, हो जाएगा ये नुकसान