अमर उजाला
Fri, 12 January 2024
सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर महीने में कुल 1505445 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई।
ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 1319074 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
दिसंबर 2023 में यात्री वाहन सेगमेंट में यात्री वाहन की 75544 की बिक्री हुई।
यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में 157339, वैन की 10037 यूनिट्स की बिक्री हुई।
मोटरसाइकिल की कुल 768402, स्कूटर की 405274 और मोपेड की 38290 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
तिपहिया पैसेंजर की 38995, सामान ढोने वाले तिपहिया की 9120, ई-रिक्शा की 2147 की बिक्री हुई है।
कार बेचने से पहले करें ये काम, मिलेगी बेहतर डील