अमर उजाला
Tue, 29 July 2025
अगर आप अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस खरीदने जा रहे हैं तो अब आपको थोड़ा ज्यादा सतर्क रहना होगा।
हाल ही में दिल्ली में ऑनलाइन इंश्योरेंस फ्रॉड का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें 80,000 से ज्यादा फर्जी पॉलिसियां जारी की गई थीं।
इसमें दोपहिया वाहन चालकों को फोर-व्हीलर के महंगे इंश्योरेंस बेच दिए गए थे।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (MACT) ने बीमा कंपनी की आंतरिक ऑडिट में इस गड़बड़ी को पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, फ्रॉड करने वालों ने बीमा वेबसाइट को हैक कर लिया था।
उन्होंने पोर्टल के मेनू ऑप्शन से लेकर डेटा तक सब कुछ बदल डाला, और पॉलिसियों की प्रीमियम रकम को भी मनमाने तरीके से बढ़ा दिया।
दिल्ली में ऐसे कम से कम 5,000 वाहनों को नकली बीमा दिया गया है, जिन्हें अब अमान्य घोषित कर दिया गया है।
सच्चाई ये थी कि सिर्फ 14 बीमा पॉलिसियां ही असली थीं, बाकी सब नकली निकलीं।
इसलिए बीमा हमेशा प्रतिष्ठित कंपनियों से ही खरीदें और दूसरी कंपनियों से प्रीमियम कंपेयर करना न भूलें।
हाईवे पर चला रहे हैं गाड़ी, तो इन नियमों की अनदेखी पड़ती है बहुत भारी