आखिर पहाड़ी रास्तों पर क्यों फेल हो जाता है कार का ब्रेक
अमर उजाला
Wed, 7 August 2024
Image Credit : FREEPIK
देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है, ऐसे में काफी लोग कार से छुट्टी मनाने के लिए पहाड़ों की तरफ जाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी योजना बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल।
Image Credit : FREEPIK
दरअसल, पहाड़ी रास्तों पर कई बार कार के ब्रेक अचानक से काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में गाड़ी के अंदर बैठे लोगों की जान पर खतरा आ जाता है।
Image Credit : FREEPIK
कई बार कार ब्रेक शू पर जब ज्यादा प्रेशर पड़ता है तो अचानक से ब्रेक काम करना बंद कर देते हैं।
Image Credit : FREEPIK
कई बार कार ब्रेक ड्रम और डिस्क काफी अधिक गर्म होने की वजह से सही ढंग से काम नहीं करते हैं। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है।
Image Credit : FREEPIK
अगर वाहन चालक पहाड़ी सफर के दौरान ब्रेक का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करता तो ब्रेक खराब होता है।
Image Credit : FREEPIK
वाहन चालक अगर गलत गियर के साथ ब्रेक का इस्तेमाल करता है तो भी ब्रेक जल्दी काम करना बंद कर देते हैं।
Image Credit : FREEPIK
पहाड़ी सफर के दौरान कार का ब्रेक सही काम करें, इसके लिए जरूरी है कि किसी यात्रा पर जाने से पहले ब्रेक की जांच कर लें।
Image Credit : FREEPIK
अगर कार के साथ पहाड़ों के सफर पर जा रहे हैं तो ब्रेक पर थोड़े अंतराल पर दबाव डालें, ब्रेक पर लगातार प्रेशर देने से ब्रेक खराब हो सकते हैं।