भीषण गर्मी में टू-व्हीलर चालक इन बातों का रखें ध्यान
अमर उजाला
Mon, 24 June 2024
Image Credit : Freepik
देशभर में बहुत लोग रोजाना दोपहिया वाहन से सफर करते हैं। गर्मी के प्रकोप के बीच चालक को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Image Credit : Freepik
गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से दो पहिया वाहन की सीट बुरी तरह से तप जाती है। ऐसे में वाहन चालक को इससे बचने के लिए किसी मोटे कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए।
Image Credit : Freepik
गर्मी के मौसम में टू-व्हीलर को लंबे समय तक नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से बाइक या स्कूटर का इंजन गर्म हो सकता है। ऐसे में थोड़ा ब्रेक जरूर लें।
Image Credit : Freepik
दो पहिया वाहन को लगातार चलाने से वाहन के टायर फटने का डर रहता है। इस वजह से टायरों में सही एयर प्रेशर का होना जरूरी है।
Image Credit : Freepik
तापमान अपना कहर बरपा रहा है और लू की थपेड़ों से दो पहिया वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में दो पहिया वाहन के साथ निकलने से पहले अपने आपको पूरा कवर कर लें।
Image Credit : Freepik
अगर टू-व्हीलर के साथ लंबी यात्रा पर निकल रहे हैं तो गर्मी का ध्यान रखते हुए अपने साथ पानी जरूर रखें, ताकि गर्मी में बॉडी में पानी की कमी न हो।
Image Credit : Freepik
वहीं, अगर आप रोजाना बाइक या स्कूटर से सफर करते हैं तो दो पहिया वाहन की नियमित तौर पर सर्विस कराएं, ताकि किसी छोटी-मोटी दिक्कत को दूर किया जा सके।
Image Credit : Freepik
मैन्युअल गियर की कार में भूलकर भी न करें ये गलतियां