अमर उजाला
Wed, 30 April 2025
देशभर में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों के साथ दर्ज की जाती हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल से जुड़े मामले होते हैं।
अगर दुर्घटनाओं से बचना हो तो कुछ अहम बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है।
बाइक के दोनों टायर अगर बिल्कुल सही हो तो ही बाइक से सफर करना चाहिए। ऐसा न हो तो टायर को बदलना चाहिए।
दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा ट्रैफिक के नियमों का पालन करते हुए स्पीड की तय लिमिट में ही ड्राइव करना चाहिए।
सड़क पर बाइक राइडिंग करते समय अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
ड्राइविंग के समय हमेशा उचित सेफ्टी गियर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे दुर्घटना होने पर चोट लगने का खतरा कम होता है।
साल के अंत में Car खरीदने के होते हैं ये 5 फायदे