टू व्हील ड्राइव और फॉर व्हील ड्राइव कार में से किसे चुनना बेहतर

अमर उजाला

Mon, 2 September 2024

Image Credit : FREEPIK

भारतीय कार बाजार में कारें दो ड्राइव ऑप्शन के साथ आती है। टू व्हील ड्राइव और फॉर व्हील ड्राइव, इन दोनों में से शहर के लिए कौन सा विकल्प सही रहता है। 

Image Credit : FREEPIK

कार खरीदने वाले अक्सर इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इन दोनों में से किस ड्राइविंग ऑप्शन को चुनना बेहतर रहेगा। 

Image Credit : FREEPIK

टू व्हील ड्राइव में कार के आगे या फिर पीछे वाले पहियों पर ही इंजन की सारी ताकत लगती है। आमतौर पर फ्रंट व्हील पर ही इंजन की पावर लगती है, तभी कार चलती है।

Image Credit : FREEPIK

टू व्हील ड्राइव वाली कार को चलाने के लिए ज्यादा पार्ट्स की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में कार को चलाना थोड़ा आसान होता है। साथ ही इसमें फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होती है। 

Image Credit : FREEPIK

फॉर व्हील ड्राइव में इंजन कार के चारों पहियों को बराबर ताकत देता है। इस कार को चलाने के लिए अधिक पार्ट काम करते हैं। यही वजह है कि इसे चलाना थोड़ा कठिन होता है। 

Image Credit : FREEPIK

फॉर व्हील ड्राइव वाली कार की माइलेज टू व्हील ड्राइव वाली कार के मुकाबले कम होती है। इसकी फ्यूल एफिशियंसी कम होती है।

Image Credit : FREEPIK

फॉर व्हील ड्राइव वाली कार टू व्हील ड्राइ वाली कार के मुकाबले ज्यादा महंगी होती है, क्योंकि इसमें अधिक पार्ट होते हैं। 

Image Credit : FREEPIK

अगर सड़कों की स्थिति अच्छी है तो फिर टू व्हील ड्राइव वाली कार को चुनना बेहतर है। वहीं, खराब सड़कों वाली जगह के लिए फॉर व्हील ड्राइव वाली कार अच्छा ऑप्शन होता है।

Image Credit : FREEPIK

कार के डैशबोर्ड पर गलती से भी न रखें ये आइटम

FREEPIK
Read Now