अमर उजाला
Thu, 5 January 2023
टीवीएस मोटर कंपनी ने पिछले साल मई में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट किया था और इसे एक बड़ा बैटरी पैक, नए फीचर्स, वैरिएंट्स मिला था।
जिसके बाद TVS iQube की बिक्री में बढ़ती देखी गई। अब इसने दिसंबर 2022 के महीने में अपनी उच्चतम बिक्री दर्ज की है।
TVS iQube की बिक्री पिछले साल अप्रैल में सिर्फ 1,400 यूनिट्स से करीब 7 गुना बढ़कर नवंबर में 10,000 यूनिट्स तक पहुंच गई, और दिसंबर में 11,071 यूनिट्स हो गई।
दावा किया जाता है कि वे एक बार चार्ज करने पर iQube स्टैंडर्ड 100 किमी, S 100 किमी और ST 145 किमी की अधिकतम रेंज देता है।
TVS iQube के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 99,130 रुपये है। जबकि S वैरिएंट की कीमत 1.04 लाख रुपये है। सभी कीमतें ऑन-रोड दिल्ली हैं।
TVS मोटर कंपनी ने अभी तक iQube ST की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।
फॉक्सवैगन ने सीईएस में दिखाई नई आईडी7 कार, जानें खूबियां