बारिश में बाइक पर गिर गया पेड़? ऐसे करें इंश्योरेंस क्लेम
अमर उजाला
Wed, 3 July 2024
Image Credit : Freepik
बारिश के दौरान कई बार तेज आंधी और बरसात आती है। ऐसे में पेड़ बाइक पर गिए जाए तो किस तरह से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा।
Image Credit : Freepik
मानसून में बाइक का इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना है। आगे जानिए क्या है पूरा प्रोसेस।
Image Credit : Freepik
बारिश की वजह से बाइक को नुकसान हुआ है तो सबसे पहले बीमा कंपनी को कॉल करके इसकी जानकारी जरूर दें, ताकि बाद में क्लेम में कोई परेशानी न हो।
Image Credit : Freepik
ऐसा करने के बाद अपनी बीमा कंपनी से किसी मैकेनिक या फिर सर्विस सेंटर का पता लेकर वहां से बाइक को ठीक करवा सकते हैं।
Image Credit : Freepik
बाइक का बीमा क्लेम लेते वक्त आपको एक फॉर्म भी भरकर देना होगा, जिसमें क्लेम से जुड़ी सारी जानकारी के साथ बाइक को हुए नुकसान की फोटो और वीडियो भी देनी होगी।
Image Credit : Freepik
अलग-अलग बीमा कंपनियों की अलग-अलग शर्ते और नियम हो सकते हैं। कंपनियां क्लेम देने से पहले बाइक को हुए नुकसान को जांचने के लिए निरीक्षण कर सकती है।
Image Credit : Freepik
वहीं, कई कंपनियां बाइक का क्लेम वाहन के ठीक होने के बाद देती है तो कुछ कंपनियां वाहन को खुद किसी सर्विस सेंटर या फिर मैकेनिक के पास भेजती है। ऐसे में बीमा लेने से पहले एक बार इसका ध्यान रखें।