अमर उजाला
Tue, 11 April 2023
मारुति ब्रेजा की मांग में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। मार्च में इसकी कुल 16227 यूनिट्स की बिक्री हुई।
दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही, जिसकी कुल 14769 यूनिट्स की बिक्री मार्च 2023 में हुई।
तीसरे नंबर पर ह्यूंदै की क्रेटा रही। मार्च में कंपनी ने इसकी कुल 14026 यूनिट्स की बिक्री की।
इस लिस्ट में अगला नंबर टाटा पंच का रहा। इस अवधि में कुल 10894 यूनिट्स पंच की बिक्री हुई।
नंबर पांच पर मारुति की ग्रैंड विटारा रही। जिसकी कुल 10045 यूनिट्स की बिक्री मार्च में हुई।
अगला नंबर ह्यूंदै की वेन्यू का रहा। वेन्यू की मार्च में 10024 यूनिट्स की बिक्री हुई।
वेन्यू के बाद महिंद्रा की स्कॉर्पियो रही। इसकी कुल 8788 यूनिट्स की बिक्री मार्च में हुई।
किआ सोनेट भी टॉप-10 लिस्ट में शामिल रही। इसकी कुल 8677 यूनिट्स की बिक्री हुई।
किआ सेल्टॉस की कुल 6554 और महिंद्रा एक्सयूवी 300 की 5128 यूनिट्स की बिक्री मार्च 2023 में हुई।
टाटा नेक्सन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि