हर कार में होनी चाहिए ये टॉप-5 सेफ्टी फीचर्स

अमर उजाला

Fri, 6 September 2024

Image Credit : Tata Motors

  • नई कार खरीदते समय ग्राहक सुरक्षा को खासा तवज्जो देने लगे हैं
  • इसलिए वाहन निर्माता अपनी कारों में अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स शामिल करने लगे हैं

Image Credit : Freepik

  • हर कार में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स नहीं होंगे
  • लेकिन उनमें कुछ जरूरी सेफ्टी फीचर्स जरूर होने चाहिए
  • हम आपको टॉप-5 सेफ्टी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर कार में होनी चाहिए

Image Credit : Freepik

एयरबैग

  • यह सबसे महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है जो हर कार में होना जरूरी है
  • एयरबैग दुर्घटना के दौरान चालक या यात्री के ऊपरी शरीर या वाहन के अंदरूनी हिस्से से सिर के टकराने की संभावना को कम कर देता है
  • कार में डुअल फ्रंट एयरबैग होने चाहिए, लेकिन 6 एयरबैग वाला मॉडल खरीदने की सलाह दी जाती है

Image Credit : Ford

ईबीडी के साथ एबीएस 

  • इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) कार के अचानक ब्रेक लगाने के दौरान मदद करता है
  • जब कोई अचानक भारी ताकत से ब्रेक लगाता है तो कार के पहिए लॉक हो जाते हैं और नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं
  • ईबीडी के साथ एबीएस पहियों को लॉक होने और फिसलने से बचाता है

Image Credit : Freepik

ईएससी

  • इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) फीचर कार के स्टीयरिंग व्हील एंगल और उसके व्हील रोटेशन पर नजर रखता है
  • आपातकालीन स्थिति के दौरान, ईएससी ब्रेक लगाता है और नियंत्रण के लिए इंजन के पावर को संतुलित करता है

Image Credit : Freepik

टीपीएमएस

  • टायर का दबाव कम होने पर ड्राइवर को तुरंत पता नहीं चलता है, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) यहां काम में आती है
  • यह चार टायरों में से किसी में भी हवा का दबाव कम होने पर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अलर्ट भेजता है

Image Credit : Freepik

ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन

  • ब्लाइंड स्पॉट सड़क के वे हिस्सों होते हैं जो कई वजहों से ड्राइव को नहीं दिखते, ब्लाइंड स्पॉट का पता लगाने के लिए....
  • ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम ड्राइवर को ऐसी कोई भी जानकारी भेजने के लिए सेंसर का इस्तेमाल करता है
  • जिससे वाहन और उसमें बैठे लोगों की सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलती है
Image Credit : Freepik

भूल कर भी न करें ये गलतियां, कार का क्लच हो जाता है खराब

FREEPIK
Read Now