हर कार में होनी चाहिए ये टॉप-5 सेफ्टी फीचर्स
अमर उजाला
Fri, 6 September 2024
Image Credit : Tata Motors
नई कार खरीदते समय ग्राहक सुरक्षा को खासा तवज्जो देने लगे हैं
इसलिए वाहन निर्माता अपनी कारों में अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स शामिल करने लगे हैं
Image Credit : Freepik
हर कार में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स नहीं होंगे
लेकिन उनमें कुछ जरूरी सेफ्टी फीचर्स जरूर होने चाहिए
हम आपको टॉप-5 सेफ्टी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर कार में होनी चाहिए
Image Credit : Freepik
एयरबैग
यह सबसे महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है जो हर कार में होना जरूरी है
एयरबैग दुर्घटना के दौरान चालक या यात्री के ऊपरी शरीर या वाहन के अंदरूनी हिस्से से सिर के टकराने की संभावना को कम कर देता है
कार में डुअल फ्रंट एयरबैग होने चाहिए, लेकिन 6 एयरबैग वाला मॉडल खरीदने की सलाह दी जाती है
Image Credit : Ford
ईबीडी के साथ एबीएस
इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) कार के अचानक ब्रेक लगाने के दौरान मदद करता है
जब कोई अचानक भारी ताकत से ब्रेक लगाता है तो कार के पहिए लॉक हो जाते हैं और नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं
ईबीडी के साथ एबीएस पहियों को लॉक होने और फिसलने से बचाता है
Image Credit : Freepik
ईएससी
इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) फीचर कार के स्टीयरिंग व्हील एंगल और उसके व्हील रोटेशन पर नजर रखता है
आपातकालीन स्थिति के दौरान, ईएससी ब्रेक लगाता है और नियंत्रण के लिए इंजन के पावर को संतुलित करता है
Image Credit : Freepik
टीपीएमएस
टायर का दबाव कम होने पर ड्राइवर को तुरंत पता नहीं चलता है, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) यहां काम में आती है
यह चार टायरों में से किसी में भी हवा का दबाव कम होने पर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अलर्ट भेजता है
Image Credit : Freepik
ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन
ब्लाइंड स्पॉट सड़क के वे हिस्सों होते हैं जो कई वजहों से ड्राइव को नहीं दिखते, ब्लाइंड स्पॉट का पता लगाने के लिए....
ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम ड्राइवर को ऐसी कोई भी जानकारी भेजने के लिए सेंसर का इस्तेमाल करता है
जिससे वाहन और उसमें बैठे लोगों की सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलती है
Image Credit : Freepik
भूल कर भी न करें ये गलतियां, कार का क्लच हो जाता है खराब
FREEPIK
Read Now