कार की टॉप-5 सेफ्टी फीचर्स, हर गाड़ी में होनी चाहिए

अमर उजाला

Wed, 17 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

  • एक नई कार खरीदते समय सेफ्टी के सवाल को ग्राहक अहमियत देने लगे हैं
  • ऐसे में वाहन निर्माता अपने मॉडलों को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए उनमें अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स शामिल कर रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

  • सभी कारों में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स नहीं होंगी
  • लेकिन उनमें कुछ आवश्यक सेफ्टी फीचर्स जरूरी होनी चाहिए
  • यहां हम आपको उन टॉप-5 सेफ्टी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर कार में होनी चाहिए

Image Credit : सोशल मीडिया

Airbags

  • यह सबसे महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है जो एक कार में मिलनी चाहिए
  • एयरबैग दुर्घटना के दौरान चालक या यात्री के ऊपरी शरीर या वाहन के अंदरूनी हिस्से से सिर के टकराने की संभावना को कम कर देता है
  • जबकि कार में डुअल फ्रंट एयरबैग मौजूद होने चाहिए, कम से कम 6 एयरबैग (साइड और पर्दे सहित) वाला मॉडल खरीदने की सलाह दी जाती है

Image Credit : सोशल मीडिया

EBD के साथ ABS 

  • इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) कार के अचानक ब्रेक लगाने के दौरान मदद करता है
  • जब कोई अचानक भारी ताकत से ब्रेक लगाता है तो कार के पहिए लॉक हो जाते हैं और नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं
  • ईबीडी के साथ एबीएस पहियों को लॉक होने और फिसलने से बचाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

ESC

  • इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल फीचर कार के स्टीयरिंग व्हील एंगल के साथ-साथ उसके अलग-अलग व्हील रोटेशन पर भी नजर रखता है
  • आपातकालीन स्थिति के दौरान, ईएससी ब्रेक लगाता है और नियंत्रण हासिल करने के लिए इंजन के पावर को संतुलित करता है

Image Credit : सोशल मीडिया

TPMS

  • टायर का दबाव कम होने पर ड्राइवर को तुरंत पता नहीं चलता है, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यहां काम में आती है
  • क्योंकि यह चार टायरों में से किसी में भी हवा का दबाव कम होने पर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अलर्ट भेजती है
Image Credit : सोशल मीडिया

Blind Spot Detection

  • ब्लाइंड स्पॉट सड़क के वे हिस्सों होते हैं जो विभिन्न कारणों से ड्राइव को दिखाई नहीं देते हैं
  • ब्लाइंड स्पॉट का पता लगाने के लिए ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम ड्राइवर को ऐसी कोई भी जानकारी भेजने के लिए सेंसर का इस्तेमाल करता है
  • जिससे वाहन और उसमें बैठे लोगों की सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलती है
Image Credit : सोशल मीडिया

फास्टैग हो जाएगा बंद! जल्द करें यह जरूरी काम

Social Media
Read Now