कार की टॉप-5 सेफ्टी फीचर्स, हर गाड़ी में होनी चाहिए
अमर उजाला
Wed, 17 January 2024
Image Credit : सोशल मीडिया
एक नई कार खरीदते समय सेफ्टी के सवाल को ग्राहक अहमियत देने लगे हैं
ऐसे में वाहन निर्माता अपने मॉडलों को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए उनमें अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स शामिल कर रहे हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
सभी कारों में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स नहीं होंगी
लेकिन उनमें कुछ आवश्यक सेफ्टी फीचर्स जरूरी होनी चाहिए
यहां हम आपको उन टॉप-5 सेफ्टी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर कार में होनी चाहिए
Image Credit : सोशल मीडिया
Airbags
यह सबसे महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है जो एक कार में मिलनी चाहिए
एयरबैग दुर्घटना के दौरान चालक या यात्री के ऊपरी शरीर या वाहन के अंदरूनी हिस्से से सिर के टकराने की संभावना को कम कर देता है
जबकि कार में डुअल फ्रंट एयरबैग मौजूद होने चाहिए, कम से कम 6 एयरबैग (साइड और पर्दे सहित) वाला मॉडल खरीदने की सलाह दी जाती है
Image Credit : सोशल मीडिया
EBD के साथ ABS
इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) कार के अचानक ब्रेक लगाने के दौरान मदद करता है
जब कोई अचानक भारी ताकत से ब्रेक लगाता है तो कार के पहिए लॉक हो जाते हैं और नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं
ईबीडी के साथ एबीएस पहियों को लॉक होने और फिसलने से बचाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
ESC
इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल फीचर कार के स्टीयरिंग व्हील एंगल के साथ-साथ उसके अलग-अलग व्हील रोटेशन पर भी नजर रखता है
आपातकालीन स्थिति के दौरान, ईएससी ब्रेक लगाता है और नियंत्रण हासिल करने के लिए इंजन के पावर को संतुलित करता है
Image Credit : सोशल मीडिया
TPMS
टायर का दबाव कम होने पर ड्राइवर को तुरंत पता नहीं चलता है, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यहां काम में आती है
क्योंकि यह चार टायरों में से किसी में भी हवा का दबाव कम होने पर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अलर्ट भेजती है
Image Credit : सोशल मीडिया
Blind Spot Detection
ब्लाइंड स्पॉट सड़क के वे हिस्सों होते हैं जो विभिन्न कारणों से ड्राइव को दिखाई नहीं देते हैं
ब्लाइंड स्पॉट का पता लगाने के लिए ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम ड्राइवर को ऐसी कोई भी जानकारी भेजने के लिए सेंसर का इस्तेमाल करता है
जिससे वाहन और उसमें बैठे लोगों की सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलती है
Image Credit : सोशल मीडिया
फास्टैग हो जाएगा बंद! जल्द करें यह जरूरी काम
Social Media
Read Now