मारुति सुजुकी को भारत में अपनी लेटेस्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी ग्रैंड विटारा को लॉन्च किए बमुश्किल तीन महीने का समय बीता है।
लेकिन यह एसयूवी जिसमें एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट और एक ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन भी है, पहले से ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बादशाहों को चुनौती दे रही है।
Image Credit : maruti
दिसंबर 2022 के बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, मारुति की एसयूवी पहले ही किआ सेल्टोस को पीछे छोड़कर अपने सेगमेंट में नंबर दो सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में सामने आ चुकी है।
यह जल्द ही ह्यूंदै क्रेटा के प्रभुत्व को खतरे में डाल सकती है जो 2020 में न्यू जेनरेशन मॉडल के लॉन्च के बाद से इस सेगेमेंट की लीडर बनी हुई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
Hyundai Creta
क्रेटा की पिछले कई वर्षों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है।
यह बिक्री के मामले में कंपनी की छोटी कारों जैसी ग्रैंड आई10 या सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू से बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखे हुए है।
Image Credit : Hyundai
Hyundai Creta
दिसंबर में ह्यूंदै ने क्रेटा की 10,205 यूनिट्स की बिक्री की।
दिसंबर 2021 की बिक्री की तुलना में यह करीब 35 प्रतिशत का इजाफा है।
Image Credit : Hyundai
Maruti Suzuki Grand Vitara
मारुति ने दिसंबर में एसयूवी की 6,171 यूनिट्स की बिक्री की। जिससे यह इस सेगमेंट में क्रेटा के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बनकर उभरा।
मारुति सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी किआ सेल्टोस को पछाड़ने में कामयाब रही।
Image Credit : Maruti Suzuki
Kia Seltos
सेल्टोस किआ की भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। क्रेटा और ग्रैंड विटारा के बाद यह तीसरे नंबर पर आई है।
Image Credit : Kia
Kia Seltos
यह वाहन निर्माता का भारत में सबसे पहला मॉडल था। किआ जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन ला सकती है, जो ग्लोबल मार्केट में पहले ही उतारा जा चुका है।
Image Credit : Kia
Kia Seltos
दिसंबर में किआ सेल्टोस की 5,995 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि दिसंबर 2021 में 4,012 यूनिट्स थी।
Image Credit : Kia
ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति करेगी तीन एसयूवी पेश, जानें डिटेल