अमर उजाला
Mon, 12 June 2023
किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन में सबसे महंगे और जरूरी पार्ट्स मोटर और बैटरी होते हैं।
अक्सर लोग छोटी-छोटी गलतियों के कारण ईवी की बैटरी को नुकसान पहुंचाते हैं।
लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो ईवी की बैटरी की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।
कोशिश करनी चाहिए कि कार को हमेशा एसी चार्जर से ही चार्ज करें।
इस तरह के चार्जर से चार्ज करने में समय जरूर लगता है, लेकिन बैटरी की उम्र बढ़ती है।
जरूरत पड़ने पर ही फास्ट चार्जिंग का उपयोग करें, और हमेशा सर्टिफाइड चार्जिंग स्टेशन पर ही चार्ज करें।
जब भी कार चलाकर आएं, तुरंत कार को चार्ज ना करें, थोड़ा समय रूककर चार्ज करने से बैटरी का तापमान कम हो जाता है।
बैटरी को जरूरत से ज्यादा चार्ज करने से भी बचना चाहिए। इससे बैटरी को नुकसान होता है और उम्र कम होती है।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आते हैं ये पांच स्कूटर, जानें कीमत