कार के विंडशील्ड वाइपर्स का ऐसे रखें ख्याल मानसून के दौरान कार की विंडशील्ड वाइपर्स काफी काम आते हैं। अगर वाइपर्स सही ढंग से काम न करें तो बारिश में कार चलाना काफी कठिन हो जाएगा। कार के विंडशील्ड वाइपर्स का ध्यान रखने के लिए कुछ खास बातों को जानना जरूरी है। आगे जानिए क्या है इसकी जानकारी। कार के विंडशील्ड सही कंडीशन में रहे, इसके लिए जरूरी है नियमित समय पर वाइपर्स की सफाई की जाए। अक्सर वाइपर्स में गंदगी जम जाती है। विंडशील्ड वाइपर्स के ब्लेड समय के साथ कमजोर हो जाते हैं। अगर वाइपर्स में कुछ भी गड़बड़ी लगे तो ब्लेड को बदल सकते हैं। विंडशील्ड वाइपर्स पर ब्लेड के साथ एक मुलायम सी रबड़ भी होती है। अगर रबड़ में किसी तरह का क्रैक या फिर कुछ टूटा हुआ सा लगे तो उसे बदल देना चाहिए। गाड़ी के विंडशील्ड वाइपर्स काफी नाजुक होते हैं। अगर आप इसे साफ करने के लिए साबुन या सर्फ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। बरसात के दौरान विंडशील्ड वाइपर्स काफी जरूरी होते हैं। अगर इनमें कुछ भी दिक्कत लगे तो इसे बदलना ही सही रहेगा। Auto