कार की टेस्ट ड्राइव से पहले इन पांच बातों को जान लीजिए
अमर उजाला
Sun, 8 September 2024
Image Credit : FREEPIK
देश में कार बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। कारों की बढ़ती मांग से कारों के नए-नए मॉडल आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप नई कार खरीद रहे हैं तो टेस्ट ड्राइव लेंगे ही।
Image Credit : FREEPIK
कार की टेस्ट ड्राइव लेने से पहले कुछ बातों का जानना जरूरी है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप कार की टेस्ट ड्राइव लेने जा रहे हैं तो कार के सभी फीचर्स की जांच करने के लिए समय होना चाहिए। ऐसे में कभी भी जल्दबाजी में कार की टेस्ट ड्राइव न लें।
Image Credit : FREEPIK
कार डीलर्स अक्सर टेस्ट ड्राइव के दौरान एक व्यक्ति को साथ में भेजते हैं। ऐसे में टेस्ट ड्राइव से पहले किसी भी तरह की जानकारी के बारे में पूछ सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
कार की टेस्ट ड्राइव सिर्फ एक सड़क तक सीमित न रखें, बल्कि भारी ट्रैफिक वाली सड़कों पर भी कार चलाएं, ताकि गाड़ी की परफॉर्मेस का पता चल सके।
Image Credit : FREEPIK
कार की टेस्ट ड्राइव से पहले केबिन स्पेस, लेग स्पेस और हेड रुम समेत गाड़ी के सभी फीचर्स की जानकारी हासिल करें।
Image Credit : FREEPIK
कार की टेस्ट ड्राइव के दौरान इंजन या किसी अन्य पार्ट्स से आ रही आवाज को नजरअंदाज न करें। साथ ही सभी सीट्स की जांच करें।