कार का ब्रेक फेल होने पर ऐसे बचेगी जान सड़क पर कभी भी कार खराब हो सकती है, कई बार बात गाड़ी के ब्रेक तक पहुंच जाती है। इस स्थिति में किस तरह से जान बचाई जा सकती है, आगे जानिए डिटेल। सेफ ड्राइविंग के लिए कार के सभी पार्ट्स का सही ढंग से काम करना जरूरी है। अगर ब्रेक में खराबी हो जाएं तो कार को रोकने की कोशिश करें। अगर बीच सफर में कार के ब्रेक फेल हो जाएं तो घबराने की जरूरत नहीं है, खुद को शांत रखने की कोशिश करें, वरना कोई अनहोनी हो सकती है। कार की रफ्तार ज्यादा है तो सबसे पहले स्पीड को कम करने का प्रयास करें, गाड़ी के गियरलीवर का सही तरीके से इस्तेमाल करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि गियर को अचानक से नीचे न लाएं, वरना कार पलट भी सकती है, या फिर हादसा हो सकता है। कार का ब्रेक काम नहीं कर रहा है तो हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें, मगर इसका इस्तेमाल थोड़ा जोखिमभरा हो सकता है। हैंडब्रेक का इस्तेमाल कार की स्पीड कम होने पर ही करें, वरना कार के पिछले टायर लॉक हो जाएंगे और कोई हादसा हो सकता है। कार ब्रेक फेल होने की स्थिति में कुछ भी अगर काम नहीं कर रहा है तो कार की गति धीमी करके किसी सुरक्षित जगह पर कूदने का प्रयास करें। Auto