अमर उजाला
Wed, 26 March 2025
आइए जानते हैं वे 5 महत्वपूर्ण चीजें, जिन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय जरूर चेक करना चाहिए।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने kWh की है ये जरूर चेक करें। बैटरी जितने ज्यादा kWh की होगी, रेंज उतनी ही अधिक होगी।
बैटरी की चार्जिंग टाइम कम होने से फायदा है। पता करें कि स्कूटर में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है या नहीं।
बैटरी की वारंटी 3 से 5 साल तक होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर इसे बदला जा सके।
शहर में चलाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 800W से 1500W की मोटर पर्याप्त होती।
डिस्क ब्रेक या कंबाइंड ब्रेकिंग (CBS) वाले स्कूटर को प्राथमिकता दें। ट्यूबलेस टायर, एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स भी जरूर चेक करें।
यह देखना जरूरी है कि कंपनी का सर्विस सेंटर आपके शहर में मौजूद है या नहीं। स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से उपलब्ध होने चाहिए।
कार को रखना है सुरक्षित, तो इन बातों का रखें ख्याल