अमर उजाला
Wed, 20 September 2023
टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट और ह्यूंदै वेन्यू के बीच सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला होता है।
टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं।
ह्यूंदै वेन्यू में कंपनी की ओर से 1.5 लीटर डीजल, 1.2 लीटर पेट्रोल और एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता है।
नेक्सन में बाय फंक्शनल फुल एलईडी लैंप, सीक्वेंशल एलईडी डीआरएल, ड्यूल टोन रूफ जैसे फीचर मिलते हैं।
ह्यूंदै वेन्यू में इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलैस चार्जर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, क्रूज कंट्रोल, आईएसजी फीचर मिलते हैं।
टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में छह एयरबैग, ई-कॉल, बी-कॉल, 360 डिग्री व्यू कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, रिवर्स पार्किंग कैमरा मिलते हैं।
ह्यूंदै वेन्यू में छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट, वीएसएम, बीएसएम जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं।
क्या है कनेक्टेड कार फीचर, सामान्य कार से कैसे हैं अलग, जानें डिटेल