अमर उजाला
Thu, 29 June 2023
किसी भी मौसम में बाइक की चेन को हमेशा साफ रखना बेहतर होता है। इससे चेन की लाइफ बढ़ती है।
बाइक की सर्विसिंग हमेशा समय पर होनी चाहिए, ज्यादा देर होने से बाइक के इंजन के पार्ट्स को नुकसान हो सकता है।
हर बाइक के लिए कंपनी खास इंजन ऑयल का सुझाव देती है, सही इंजन ऑयल बाइक की उम्र बढ़ाता है।
सर्विस पर एयर फिल्टर साफ करवाना या बदलना सही होता है, इससे इंजन को उचित मात्रा में हवा की सप्लाई मिलती है।
बाइक के टायर भी काफी जरूरी होते हैं, अगर यह खराब हो जाएं तो फिर इंजन पर अतिरिक्त भार पड़ता है।
बाइक के ब्रेक भी समय-समय पर चेक करवाने चाहिए, ऐसा करने से डिस्क प्लेट को नुकसान नहीं होता।
ये हैं 500 सीसी से ज्यादा ताकतवर बाइक्स, जानें खूबियां