बारिश में हादसों से दूर रहेगी कार, इन बातों का रखें ध्यान
अमर उजाला
Sat, 10 August 2024
Image Credit : FREEPIK
मानसून का मौसम अब लगभग पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। ऐसे में अगर आप कार के जरिए रोजाना सफर करते हैं तो कुछ टिप्स के जरिए हादसों से दूर रह सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
बरसात के दौरान अक्सर सड़कें गीली हो जाती है, ऐसे में कार का नियंत्रण बिगड़ सकता है, इसलिए कार का गति कम रखें।
Image Credit : FREEPIK
बारिश के दौरान अगर अचानक से कोई आगे आ जाएं तो ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में कार की ब्रेकिंग दूरी को ज्यादा रखें।
Image Credit : FREEPIK
बारिश की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है, ऐसे में कार की हैडलाइट का सही ढंग से इस्तेमाल करें।
Image Credit : FREEPIK
कार की विंडशील्ड पर बरसात का पानी साफ करने के लिए वाइपर्स को सही तरीके से यूज करें, ताकि कार चलाने में कोई दिक्कत न आए।
Image Credit : FREEPIK
बरसात के दौरान विंडशील्ड और शीशों पर धुंध आ जाती है। ऐसे में कार के डिफॉगर का इस्तेमाल करें, ताकि अंदर की नमी को साफ किया जा सके।
Image Credit : FREEPIK
अक्सर बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर जाता है, ऐसे में कार के टायर पानी में तैरने लगते हैं। इस स्थिति में कार के मोड़ पर अचानक से ब्रेक लगाने से बचें।
Image Credit : FREEPIK
बरसात के दौरान कार के टायर फिसल सकते हैं, ऐसे में गाड़ी को आराम से और ज्यादा फोकस होकर चलाएं, वरना कार फिसलकर टकरा सकती है।