अमर उजाला
Sat, 10 February 2024
कुछ सालों पहले तक कुछ खास फीचर्स जहां लग्जरी कारों की पहचान थे, वहीं आज यह फीचर्स आम कारों में भी मिलते हैं।
कुछ साल पहले तक सिर्फ लग्जरी कारों में ही एयरबैग जैसे फीचर्स को दिया जाता था। लेकिन अब यह सभी कारों में अनिवार्य हैं।
पहले कारों में पावर विंडो की जगह मैनुअल विंडो मिलती थीं। लेकिन अब कारों में पावर विंडो दी जाती हैं।
पुराने समय की कारों में सेफ्टी के लिए एबीएस और ईबीडी खास कारों में मिलते थे, लेकिन अब यह भी सभी कारों में मिलते हैं।
कुछ समय पहले तक कारों में साइड मिरर मैनुअल एडजस्ट होते थे, लेकिन अब यह इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किए जाते हैं।
पुरानी लग्जरी कारों में सनरूफ जैसे फीचर को दिया जाता था, लेकिन अब आम कारों में भी यह फीचर मिलता है।
किन पांच फीचर्स से कार चलाना हो जाता है आसान, जानें डिटेल