इन सेंसर्स की वजह से कार हो जाती है स्मार्ट कारों में सेफ्टी के लिए कई सारे फीचर्स जरूरी है, मगर कुछ सेंसर हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए, ताकि कार से सफर सुविधाजनक और सुरक्षित हो जाए। आजकल आने वाली कई आधुनिक कारों में जीपीएस सेंसर दिया जाता है। इसकी मदद से लोकेशन, ट्रैफिक की जानकारी, और आपात स्थिति के बारे में पता चल जाता है। कार में बैठे लोगों के लिए सीट बेल्ट सेंसर मिलता है। यह सेंसर एक अलार्म की तरह काम करता है, ताकि लोगों की सुरक्षा पुख्ता की जाए। कार में सेल्लूयर मॉडेम सेंसर आता है। यह इंटरनेट के साथ कनेक्ट होकर मौसम और ट्रैफिक की जानकारी मिल सकती है। कार में कैमरा सेंसर ड्राइवर की काफी मदद करते हैं। कैमरा सेंसर्स की मदद से कार को पार्क करना आसान हो जाता है। कार में रडार सेंसर भी मिलता है, यह सेंसर कई सारे फीचर्स देता है, जैसे -क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग आदि। कार में इन-कार सेंसर भी मिलते हैं, यह सेंसर ड्राइवर को इंजन का प्रेशर और तापमान की जानकारी देता है। कार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सेंसर भी मिलता है, इसकी मदद से कार को स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। Auto