अमर उजाला
Tue, 21 November 2023
सड़क हादसों को कम करने के लिए कंपनियों की ओर से लगातार नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा जा रहा है।
इन फीचर्स में सबसे आम फीचर एयरबैग है। कम से कम दो एयरबैग कारों में अनिवार्य हैं, लेकिन कुछ में सात एयरबैग भी मिलते हैं।
कार कंपनियों की ओर से सफर के दौरान ज्यादा सुरक्षा के लिए तीन पाइंट सीटबेल्ट ऑफर की जाती है।
अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा टालने के लिए कारों में एबीएस और ईबीडी सेफ्टी फीचर दिए जाते हैं।
कार को हादसे से बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर को भी दिया जाता है।
पहाड़ों पर कार को पीछे और आगे जाने से रोकने के लिए हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर को भी दिया जाता है।
एसयूवी से करनी है ऑफ रोडिंग, रखें इन बातों का ध्यान