इन वजहों से खराब हो सकता है कार एसी का कंप्रेसर गर्मी के दौरान कार एसी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मगर इस मौसम में एसी काम करना बंद कर दें तो कार में बैठना मुश्किल हो जाएगा। अगर आपके पास कार है तो आपको एसी कंप्रेसर का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर कार का एसी दस साल से ज्यादा पुराना हो गया है तो फिर दिक्कत हो सकती है। कार एसी के सिस्टम में अगर शॉर्ट सर्किट हो जाए तो भी कंप्रेसर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में गाड़ी में बैठे लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो सकता है। अगर कंप्रेसर का फ्यूज किसी वजह से खराब हो जाए तो इससे भी एसी का सिस्टम काम करना बंद कर सकता है। इसके साथ ही अगर एसी का सिस्टम बहुत गर्म हो जाए तो भी कंप्रेसर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कार एसी के कंप्रेसर के खराब होने के पीछे एक बड़ी वजह है कि एसी सिस्टम में गैस की कमी, जी हां, अगर गैस कम है तो कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। अगर कंप्रेसर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो हो सकता है कि कार में इंजन ऑयल की कमी हो गई हो। ऐसे में इंजन ऑयल का स्तर चेक करें। कार एसी के किसी भाग से अगर गैस लीक हो रही है तो भी कंप्रेसर पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में कंप्रेसर जल्दी खराब हो सकता है। Auto