इन कारणों से खराब होती है आपकी प्यारी कार यहां पर 5 ऐसे कारण बताए हैं, जिनकी वजह से लाखों रुपये की कार खटारा बन जाती है, आगे जानिए क्या है इसकी डिटेल। अगर कार के इंजन से कुछ अजीब आवाज आ रही है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। यह आवाज कई बार गलत ड्राइविंग की वजह से भी आती है। कार में अगर इंजन ऑयल कम हो गया है और लंबे समय तक ऐसा ही रहा तो इससे कार पर बुरा प्रभाव पड़ता है। काफी लोग कार को गलत गियर में चलाते हैं, ऐसे में गियर पर बुरा असर पड़ता है और कार खराब होने का कारण बन जाता है। कार के सभी इलेक्ट्रिक पार्ट्स को सही रखने के लिए बैटरी का सही होना जरूरी है। ऐसे में अगर बैटरी में लीकेज या कोई आवाज आती है तो भी कार खराब हो सकती है। कार के स्पार्क प्लग में किसी तरह का शॉर्ट सर्किट होने से कार खराब हो सकती है। ऐसे में समय पर इसकी जांच करें। अगर आप खराब गुणवत्ता वाले ईंधन का इस्तेमाल इंजन के लिए करेंगे तो भी कार जल्दी ही खराब हो सकती है। Auto