इन पांच कारणों से खराब होती है बाइक मोटरसाइकिल की सवारी तो हर किसी को पसंद आती है, मगर अक्सर राइडर कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से बाइक खराब हो जाती है। बाइक के इंजन से आवाज आने पर फौरन किसी मैकेनिक को दिखाना चाहिए, जरा सी देरी से इंजन की दिक्कत बढ़ सकती है। अगर इंजन से आवाज आ रही है तो बाइक में इंजन ऑयल की कमी हो सकती है। अगर तेज रफ्तार बाइक में निचला गियर डाल दिया तो भी इंजन से आवाज आती है। बाइक के स्पार्क प्लग में अगर कोई सेटिंग बिगड़ गई है को भी इंजन में से अजीब सी आवाज आती है। कई राइडर घटिया गुणवत्ता वाले फ्यूल का इस्तेमाल करते हैं, ऐसा करने से इंजन पर बुरा असर पड़ता है और आवाज आने लगती है। अगर बाइक की चेन सही से नहीं लगी है तो भी इंजन से आवाज आ सकती है। ऐसे में चेन को साफ और सही ढंग से लगाएं। Auto