अमर उजाला
Sun, 10 December 2023
कार के इंजन को कई तरह के पार्ट्स को मिलाकर बनाया जाता है।
अगर इनमें से किसी भी पार्ट में खराबी आ जाए, तो कार की ओर से कुछ खास संकेत दिए जाते हैं।
ऐसे ही अगर कार में स्पार्क प्लग खराब हो जाए तो भी कार की ओर से कुछ संकेत मिलते हैं।
कार में लगा हुआ स्पार्क प्लग खराब हो जाता है। तो कार स्टार्ट करने में परेशानी होने लगती है।
स्पार्क प्लग खराब होने पर कार का एवरेज भी कम होने लगता है।
स्पार्क प्लग खराब होने के बाद कार में ज्यादा आवाज आने लगती है और कार पहले से ज्यादा वाइब्रेशन भी करती है।
अगर एक्सीलेरेटर दबाने पर भी कार स्पीड नहीं पकड़ती तो भी स्पार्क प्लग खराब हो सकते हैं।
किस गियर में कार चलाने पर मिलता है एवरेज, जानें डिटेल