अमर उजाला
Sun, 1 January 2023
महिंद्रा एक्सयूवी400 को साल 2023 में लाया जाएगा। इस एसयूवी को पिछले साल कंपनी पेश कर चुकी है।
टाटा पंच को इलेक्ट्रिक अवतार में साल 2023 में देखा जा सकता है। कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतार सकती है।
ह्यूंदै आयोनिक-5 को भी जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसके लिए 21 दिसंबर 2022 से बुकिंग शुरू कर चुकी है।
सिट्रॉएन की कॉम्पैक्ट एसयूवी सी3 का इलेक्ट्रिक अवतार भी साल 2023 में आ सकता है। लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा जा चुका है।
एमजी एयर भी साल 2023 में भारत आएगी। इस कार को भी जल्द लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
टाटा की टियागो भी इस साल सड़कों पर दिखाई देगी। कंपनी ने पिछले साल इस कार को पेश किया था लेकिन इसकी डिलीवरी साल 2023 में शुरू होगी।
ऑडी की ओर से क्यू8 ई-ट्रॉन को भी साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर सकती है।
नए साल पर ले रहे हैं नई बाइक, जरूर लगवाएं ये एक्सेसरीज