कार में होनी चाहिए ये पांच जरूरी एक्सेसरीज कार से सफर करते हैं तो यहां से आपको काम की जानकारी मिल सकती है। कार में ये पांच एक्सेसरीज हो तो सफर आसान हो जाएगा। कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर को साफ रखने के लिए एक माइक्रोफाइबर कपड़ा होना चाहिए, ताकि जरूरत पर काम हो सके। कार में अगर आप खाना-पीना भी करते हैं तो एक छोटा सा ट्रैश बिन रख सकते हैं, इसे रखने से छोडे-मोटे कूड़े को बाहर नहीं फेंकना नहीं पड़ेगा। अगर आपकी कार पुराने मॉडल की है और उसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा नहीं है तो बाजार से एक मिनी फास्ट चार्जर खरीद सकते हैं। पोर्टेबल एयर पंप की मदद से आसानी से गाड़ी के टायरों में हवा भरी जा सकती है। इसे चलाने के लिए किसी मैकेनिक की जरूरत नहीं है। कार केबिन से अक्सर अजीब सी गंध आती है तो कार परफ्यूम का इस्तेमाल बढ़िया साबित हो सकता है। Auto