अमर उजाला
Thu, 12 October 2023
भारतीय बाजार में कई कंपनियों की ओर से 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज वाली गाड़ियां ऑफर की जाती हैं।
टाटा की ओर से टियागो इलेक्ट्रिक कार को ऑफर किया जाता है। यह कार सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर चलती है।
टाटा की टिगोर को भी सिंगल चार्ज के बाद 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
टाटा नेक्सन में दो बैटरी के विकल्प मिलते हैं। जिससे इसे 325 और 465 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
महिंद्रा एक्सयूवी 400 में भी दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। जिससे इसे भी 375 और 456 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
एमजी की ओर से जेडएस ईवी को 461 किलोमीटर की रेंज के साथ ऑफर किया जाता है।
सितंबर 2023 में किस सेडान कार की कितनी हुई बिक्री, जानें डिटेल