अमर उजाला
Fri, 5 January 2024
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है।
प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल के दाम महंगे होने के कारण कई कंपनियों की ओर से अब इलेक्ट्रिक कारों को ऑफर किया जा रहा है।
लेकिन इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी की बैटरी की उम्र और खराब होने से पहले के संकेत इस खबर में हम बता रहे हैं।
आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी की बैटरी की उम्र करीब आठ साल या डेढ़ लाख किलोमीटर तक होती है।
इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी खराब होने से पहले कम रेंज देने लगती है और बैटरी जल्द खत्म होने लगती है।
लापरवाही, ओवरचार्जिंग और बार-बार चार्ज करने जैसे कई कारणों से बैटरी की उम्र कम हो जाती है।
कम और ज्यादा तापमान के बीच भी कार चलाने के कारण लंबे समय में बैटरी को नुकसान होने का खतरा होता है।
कार के पेंट को नया रखने के लिए करवाएं रबिंग या नहीं, जानें डिटेल