अमर उजाला
Thu, 20 March 2025
यूरोप में टेस्ला की बिक्री में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में टेस्ला कारों की रजिस्ट्रेशन कम हुई है।
टेस्ला को यूरोप में अन्य कंपनियों से टक्कर मिल रही है, लेकिन बिक्री घटने में सीईओ एलन मस्क की नीतियों को भी जिम्मेदार माना जा रहा है।
जनवरी 2025 में यूरोप में EV बिक्री 34% बढ़ी, लेकिन टेस्ला की बिक्री 50% से ज़्यादा घट गई।
जनवरी 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, जर्मनी में टेस्ला की बिक्री 59.5% घट गई। कंपनी ने केवल 1,277 कारें बेचीं।
वहीं, फ्रांस और यूके में बिक्री क्रमश: 63.4% और 12% कम रही। नीदरलैंड में बिक्री 42.5% कम रही।
पूरे यूरोप में टेस्ला की कारें पिछले साल जनवरी के मुकाबले 50.4% कम बिकीं।
यूरोप में BYD और SAIC की सस्ती चायनीज इलेक्ट्रिक कारें टेस्ला को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
वहीं, ट्रंप की टैरिफ नीतियों का समर्थन करना भी मस्क पर भारी पड़ रहा है। इससे टेस्ला के ग्राहक खासे नाराज हैं।
एसयूवी की बिक्री से पर्यावरण को हो रहा नुकसान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा