अमर उजाला
Mon, 2 June 2025
भारी उद्योग मंत्रालय के मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने में इच्छुक नहीं है।
मंत्री ने कहा कि कंपनी भारत में शोरूम खोल रही है, लेकिन उसका इरादा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगाने में नहीं है।
हालांकि, टेस्ला तो नहीं लेकिन 4 बड़ी ऑटो कंपनियों ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगाने की इच्छा जताई है।
इन कंपनियों में Mercedes-Benz, Skoda-Volkswagen, Hyundai और Kia शामिल है।
कंपनियों के लिए भारत में प्रवेश के लिए आवेदन करने के अवसर कुछ सप्ताह में खुल जाएंगे।
सरकार यह देखने का इंतजार कर रही है कि वास्तव में कौन सी कंपनियां इस योजना के तहत आवेदन करती हैं।
भारत में ईवी प्लांट लगाने के लिए कंपनियों को कम से कम ₹4,150 का निवेश करना होगा।
कार ड्राइविंग हो जाएगी मौज, बस वाहन में हों ये पांच फीचर्स